अन्तरराजीय मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
अलीगढ़, जुलाई 7 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट व सर्विलांस सेल की टीम के हत्थे एक बड़ी सफलता लग गई। पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के अन्तरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 30 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी चोरी व छिनैती के मोबाइलों को दिल्ली बेचने जा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखविर द्वारा सूचना मिली कि दो युवक लूटे गए मोबाइलों को लेकर जा रहे हैं। इस पर सर्विलांस की टीम की मदद से उन्होंने घेराबंदी शुरू कर दी। दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास मिले बैग को चैक किया तो उसमें रखे 30 मोबाइल बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ताहिर निवासी एसके लॉज, भुजपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.