अन्तरमहाविद्यालीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता 12 से
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- जलालपुर। बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम में 12 व 13 अक्तूबर को डा. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय के मध्य अन्तरमहाविद्यालीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय को आयोजन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय द्वारा दी गई है। क्रीड़ा परिषद संयोजक डा. कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि दो दिवसीय प्रतियागिता में कुल एक दर्जन से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता के कुशल संचालन के लिए प्राध्यापकों और कर्मचारियों की कई टीमों का गठन करके सक्रिय और निष्ठापूर्वक दायित्वों का पालन करने तथा महाविद्यालय के छात्रों को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए लगातार अभ्यास करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.