संतकबीरनगर, अप्रैल 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित गोरखपुर जोन की तृतीय अन्तरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर महिला, पुरुष प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने फीता काटकर गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की। 14 अप्रैल तक चलने वाली गोरखपुर जोन की प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, कबड्डी, जिम्नास्टिक फेसिंग, खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल भावना से खेल-खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.