अन्तरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मेरठ, मई 15 -- पुलिस लाइन में गुरुवार को मेरठ जोन पुलिस की 29वीं अन्तरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अपराध/लाईन अवनीश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 9 जनपदों में से 8 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 233 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन खेले गए कबड्डी पुरुष वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन मैच में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सहारनपुर को 37-26 से हराया। दूसरे मुकाबले में हापुड़ ने बागपत को 44-35 से मात दी। तीसरे मैच में कमिश्नरेट गाजियाबाद ने मुजफ्फरनगर को 24-09 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं मेजबान मेरठ टीम ने बुलंदशहर को 39-29 से हराकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.