पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के एलडब्लयूएस बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट में छात्राओं को अन्जू पाठक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने अपनी शिक्षिका पत्नी अन्जू पाठक के जन्म दिवस पर शिक्षा, खेल, वैज्ञानिक कार्यक्रम, गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 छात्राओं को 501-501 रुपये छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि अंजू पाठक एक विनम्र, कर्तव्यनिष्ठ, परोपकारी अध्यापिका थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...