संतकबीरनगर, मार्च 25 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार को गति देते हुए संतकबीरनगर जिले की सक्रिय महिला नेता अन्जू चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें समाजवादी महिला सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर की गई है। मनोनयन पत्र समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अन्जू चौहान ग्राम बरईपार जनपद संतकबीरनगर की निवासी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके मनोनयन को पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.