साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के टमटम स्टैंड स्थित काली मंदिर के पास बुधवार को 140 दिवसीय टीबी उन्मूलन सघन अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह करीब छह बजे लगाया गया। इसमें मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान स्वयं पहुंचे। सीएस अपने हाथों से चाय बनाकर नागरिकों को पिलाते हुए संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति कई अहम जानकारी दी। शिविर में आने वाले लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसमें टीबी के लक्षणों की जांच, परामर्श व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास लोगों को सहज और आकर्षक तरीके से जोड़ा गया-चाय की चुस्की लेते हुए लोग अपनी सेहत की जांच भी करवा रहे थे। इस पहल से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लाभान्वित हुए। टीबी जैसी ...