अनोखी पहल: शादी में नवदंपत्ति को भेंट करते हैं रुद्राक्ष व फलदार पौधा
पूर्णिया, मार्च 15 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी बसंत यादव इन दिनों अपनी अनोखी सामाजिक पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वे शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर नवदंपत्ति को उपहार स्वरूप रुद्राक्ष और फलदार पौधे भेंट करते हैं। स्थानीय लोग उन्हें प्यार से 'रक्तवीर' और 'ऑक्सीजन मैन' के नाम से भी जानते हैं। बसंत यादव का मानना है कि पौधा लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य की नींव रखना है। इसी सोच के साथ वे जिस भी शादी समारोह में शामिल होते हैं, वहां पारंपरिक उपहारों की जगह रुद्राक्ष और फलदार पौधा देकर नवदंपत्ति को 'हरित शुभकामनाएं' देते हैं। उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.