शाहजहांपुर, मार्च 5 -- शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के बरमौला अर्जुनपुर गांव में बुधवार को होली के मौके पर करीब 70 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत लाट साहब का जुलूस निकाला गया। बैंड बाजे और रंग-गुलाल के साथ निकले जुलूस में गांव के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस के दौरान होरियारों की टोली ने नाचते-गाते हुए पूरे गांव में होली का रंग बिखेरा। जुलूस की शुरुआत गांव में अनिल मिश्रा के मकान से हुई। इसके बाद लाट साहब (नवाब) को बेगम के साथ बैंड बाजे के बीच चौराहे से होते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। जुलूस के दौरान लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते रहे और होली गीतों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। कई जगह ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत भी किया। इस दौरान लाट साहब ने गांव के लोगों से परंपरा के अनुसार नजराना भी वसूला। जुलूस के बीच में ही बेगम के हट ...