कन्नौज, सितम्बर 21 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रतापपुर स्थित कैप्टन बीपीएस पब्लिक विद्यालय में सोमवार को छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर जिला जज पौमेला श्रीवास्तव ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को किसी भी तरह की अनैतिक हरकत होने पर चुप न रहने की सलाह दी। शिविर का शुभारंभ अपर जिला जज पौमेला श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ अनैतिक व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी बिना झिझक अपने माता-पिता या परिवार के सदस्यों को दें। परिवार से बात करना संभव न हो तो पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बच्च...