सुल्तानपुर, जून 5 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि प्रेम विवाह के बाद उसे अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव में रखा गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, दुष्कर्म और उत्पीड़न किया गया तथा बाद में घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात एक रिश्तेदारी में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुपसाड़ गांव निवासी अभिषेक पुत्र रामसजीवन से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित होने पर परिजनों की सहमति से 9 नवंबर 2025 को लोहरामऊ मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा कर शादी की और फिर गर्भपात कराया आरोप है कि शादी के बाद अभिषेक उसे अपने साथ लखनऊ ले गया, जहां वह लगातार अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर उसके साथ म...