जहानाबाद, सितम्बर 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और शराब व सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन चबूतरा अभियान में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब तीन किलो गांजा, शराब और एक बाइक बरामद की गई। वहीं करीब 17 क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी एसपी कोटा किरण कुमार ने सोमवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में अनैतिक व्यापार के मामले में आरोपित दंपती भी शामिल हैं। नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरम निवासी पप्पू साव और उसकी पत्नी संगीता देवी को 21 मई को दर्ज इम्मोरल ट्रैफिकिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घोसी थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में शाहपुर छोटकी मठ निवासी...