प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। थाना कीडगंज क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार आठ आरोपियों को अपर सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। प्रभारी अपर सत्र न्यायाधीश पूनम त्रिवेदी ने मामले के तथ्यों व उपलब्ध प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद जमानत प्रार्थनापत्र स्वीकार किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रोहित श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि अभियुक्तों को झूठा फंसाया गया है, कोई स्वतंत्र साक्षी नहीं है और न ही कोई आपराधिक इतिहास है। यह भी कहा गया कि उनसे धन उगाही का प्रयास किया गया था। वहीं अभियोजन ने अपराध की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने पाया कि सभी आरोपी वयस्क हैं तथा किसी महिला ने अपनी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार कराए जाने की बात नहीं कही। आरोप ऐसे अपराध से संबंधित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.