गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। उस दौरान कुल चार होटलों में छापेमारी की गई। उनमें तीन होटलों को प्रथम दृष्टया देह व्यापार और अन्य अनैतिक गतिविधियों के आधार पर सील कर दिया गया। सबसे पहले सोनपुरवा के एसएनसी होटल के बारे में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में होटल में छापेमारी की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियां और देह व्यापार के साक्ष्य पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया। उसके बाद एसडीएम और एसडीपीओ के निर्देश पर शहर के अन्य तीन होटलों में संयुक्त छापेमारी की गई। जांच के क्रम में दो होटलों आरडीएस होटल स्टेशन रोड और रंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.