मेरठ, अप्रैल 29 -- जानी थाना पुलिस ने होटल में अनैतिक कार्य कराए जाने के मामले में पुलिस ने होटल संचालक को जेल भेज दिया है। मेरठ बागपत रोड स्थित सार्थक सिटी के पास खाली मकान में चल रहे होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। नाबालिग लड़की को भी जबरन इस काम में धकेला जा रहा था। बुधवार को पुलिस ने मोहित निवासी खिन्दौडा बागपत का चालान कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...