नई दिल्ली, फरवरी 3 -- कुलपति ने किया डीयू आर्ट्स फैकल्टी में वंदे मातरम हॉल का उद्घाटन नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में वंदे मातरम हॉल का उद्घाटन मंगलवार को डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया। इसके साथ ही हॉल के द्वार पर पूर्ण वन्दे मातरम के शिलालेख का अनावरण भी कुलपति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हॉल अनेकों वर्षों तक प्रेरणा का काम करेगा। कुलपति ने कहा कि वंदे मातरम ने भारत के हर संकट में भारत का साथ दिया है। आज देश वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1948 से लेकर 2005 तक इस हॉल में अनेकों कॉन्वोकेशन हुए और भारत के राष्ट्रपति सहित अनेकों महान विभूतियों ने इस हॉल में अपने अपने कदम रखे। जब भी डीयू का इतिहास लिखा जाएगा तो इस हॉल का इतिहास भी लिखा जाएगा। प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.