बेगुसराय, मई 17 -- बीहट, निज संवाददाता। राजगीर पुरूषोत्तम मास मेला क्षेत्र में सर्वमंगला शिविर भी लगा है। मेला क्षेत्र के गढ़ महादेव मंदिर परिसर में लगे सर्वमंगला शिविर में रविवार को इन्द्र, हनुमंत तथा राष्ट्र ध्वजारोहण कर शिविर में पुरूषोत्तम मास पर्यन्त होने वाले विविध कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। स्वामी चिदात्मन जी महाराज, चिदानंद उर्फ रवीन्द्र ब्रह्मचारी जी तथा ब्रह्मकुमारी पी. ज्योति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिविर में पुरूषोत्तम मास मेला का विधिवत उद्घाटन किया। स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि आध्यात्मिक धरातल पर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विलक्षणता का प्रतीक राजगीर का पुरूषोत्तम मास मेला इस राष्ट्र की विशेषता अनेकता में एकता को प्रतिबिंबित करने वाला है। यह भी पढ़ें- संजय चोपड़ा ने लिया संतों का आशीर्वाद सत्ता रक...