जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। मानगो गुरुद्वारा साहिब में रविवार आयोजित अमृतवेला समागम में श्रद्धा-भक्ति का सुंदर नजारा दिखा। दो साल की अकाल कीरत कौर ने संगत के साथ गुरुबाणी और आसा की वार के बीच अपना जन्मदिन धार्मिक भाव से मनाया, जिससे आयोजन की भक्ति और गहन हुई। बुजुर्ग दंपती सरदार महिंदर सिंह व जसविंदर कौर ने गुरु साहिब के समक्ष अपनी अंतिम इच्छा पूरी कर अरदास की। समागम में जमशेदपुर की सिख संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अमृतवेला परिवार ने समस्त संगत का धन्यवाद किया और बताया कि दिसंबर तक के कार्यक्रम पहले से ही एडवांस फुल बुक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...