धनबाद, मई 7 -- झरिया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह) को धनबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस घोषणा से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी सक्रियता से आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पर एके झा, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष सिंह और शमशेर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और विश्वास जताया कि पार्टी की नीतियां अब जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- बेरमो विधायक अनूप सिंह बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव का किया स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.