गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अनूप यादव ईश्वर एवं राजकमल मौर्य उर्फ सुनील मौर्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि यह मनोनयन पार्टी को मजबूत करेगा। दोनों पदाधिकारी पार्टी का कार्य निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करेंगे। इस मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मैना भाई ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...