अनूप ने वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
रांची, सितम्बर 21 -- मांडर, प्रतिनिधि। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, जाहेर (ब्राम्बे), रांची के दसवीं कक्षा के छात्र अनूप कुमार ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में आइएसएफ यू-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 (जिम्नासियाड), ब्राजील के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर अनूप ने भारतीय टीम में स्थान बनाया। वहीं, विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी ने 40 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की पहलवान से कड़ा संघर्ष करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। अनूप की सफलता पर प्राचार्या डॉ. रोमी झा, निदेशक अंबुज झा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.