फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। एनएसएस स्वयंसेवक अनूप ने सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय शिविर (यूएलसी) में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए अनेक एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की और विभिन्न शैक्षणिक व व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अनूप की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एनएसएस बॉयज यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ढुल तथा गर्ल्स यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी कविता शर्मा ने भी अनूप को बधाई दी और अन्य स्वयंसेवकों को भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भ...