लखनऊ, मार्च 22 -- छावनी के खेल परिसर में रविवार शाम गीत-संगीत व सम्मान से सजी शाम वीर सैनिकों के लिए यादगार बन गई। सेना के जवानों के बीच आयोजित अवध मेले में पद्मश्री अनूप जलोटा और गायिका सुरभि रंजन को नौशाद सम्मान दिया गया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर झूम उठा। यहां शान-ए-अवध सम्मान से नवाजे गए बॉलीवुड गायकों की जोड़ी समीर-दीपाली, सूफी गायक समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित और बिसरूप बनर्जी के साथ लखनऊ की युवा गायिका दीपांशी यादव व ड्रमर तन्मय मुखर्जी ने अपने गीतों से शानदार महफिल सजायी। मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेना गुप्ता और मेजर मनीष कुकरेती ने कलाकारों को सम्मानित किया। हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से पर्यटन विभाग और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने अपन...