गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को 60 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा की टीम ने 34 ओवर में 185 रन बनाए। अमन कसौधान ने 29, पियूष यादव ने 21 और अर्नव निषाद ने 21 रन का योगदान दिया। अंकुश यादव ने नाबाद 15 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त रन के रूप में 48 रन मिले। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से धीरज निषाद, अरुष कुमार, आदित्य कुशवाहा और अमन यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 29.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। ऋषभ शर्मा ने 39 और अरुष कुमार ने 21 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से लेग स्पिनर अनूप कुशवाहा ने 21 रन देकर चार विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। ...