रामनगर, मार्च 16 -- रामनगर, संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने बूथ कमेटी का गठन करने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्राम बासीटीला में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के निवास पर बूथ कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष अनूप सिंह अधिकारी और उपाध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट बने। बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों व हिटलर शाही को कांग्रेस बूथ कमेटी के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। यहां राजेंद्र सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, राघवेंद्र सिंह रावत, पंकज नेगी, देवेंद्र सिंह मंडल, भूपेंद्र, गंगाराम, सुरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...