अनूप अग्रवाल बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पित बनाने के उद्देश्य से अनूप अग्रवाल को जिलाध्यक्ष और विनीत अग्रवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उन्हें संगठन को मजबूत बनाकर व्यापारियों के हित में काम करने को कहा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अनूप अग्रवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही देवेश बंसल को प्रमोशन देकर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अश्विनी अग्रवाल को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को ध्यान में रखते हुए विनीत अग्रवाल को जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.