पूर्णिया, फरवरी 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना क्षेत्र के तरौना गांव स्थित अनूप गंगा घाट और अनूपेश्वर नाथ शिव मंदिर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही दूर-दराज इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने अनूप गंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद मंदिर पहुंचकर पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर कई परिवारों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया। स्थानीय मान्यता है कि अनूपेश्वर नाथ धाम में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर अनेक श्रद्धालु दंड लगाते हुए मंदिर पहुंचकर जल चढ़ाते हैं। कई भक्त बैगन का भार लेकर भी बाबा को अर्पित करने की परंपरा निभाते दिखे। माघी पूर्णिमा को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.