बुलंदशहर, मई 28 -- ईद उल-अजहा पर हजारों मुसलमानों ने एक साथ ईदगाह में नमाज अदाकार देश में अमन शांति की दुआ मांगी। और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। गुरुवार को सुबह मलकपुर रोड पर स्थित ईदगाह परिसर में भारी पुलिस व्यवस्था के बीच हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज पढ़ कर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। नमाज शहर इमाम मोहम्मद सिराज ने अदा कराई और लोगों से अनुरोध किया कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने सभी को बधाई दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गार्गी त्यागी मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाईचारे और अमन की दुआओं के साथ ईद की नमाज अदा की यह भी पढ़ें- नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और ...