बुलंदशहर, जनवरी 2 -- बार एसोसिएशन का चुनाव 6 जनवरी को होगा। अध्यक्ष तथा सचिव पद के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत चुनाव मैदान में लगा दी है। शुक्रवार को तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार चलता रहा। 6 जनवरी को एल्डर कमेटी के निर्देशन में अध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव में 192 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए जुगेंद्र सिंह सेजवाल तथा मनोज कुमार चौहान सचिव पद के लिए अवधेश शर्मा तथा अमित शर्मा आमने-सामने मैदान में हैं। वकीलों में चुनाव को लेकर अत्यंत उत्साह की लहर है। अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चयनित किया जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.