संभल, अप्रैल 23 -- रजपुरा क्षेत्र के टी-पॉइंट चौकी अंतर्गत अनूपशहर गंगा पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से इसे वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया गया है। लंबे समय से बंद पड़े इस पुल के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पुल के बंद रहने के कारण चार पहिया वाहनों को करीब 70 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर अनूपशहर पहुंचना पड़ रहा था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही थी। अब पुल चालू होने से आवागमन सुगम हो जाएगा और लोगों की परेशानी दूर होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समय में पुल की मरम्मत पूरी की गई। यह भी पढ़ें- हापुड़ की कनेक्टिविटी से जुड़ेगा एक नया अध्याय अधिकारियों के अनुसार, पुल की संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ सभी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। स्थानीय लोगों ...