मेरठ, दिसम्बर 1 -- नासरपुर-सठला गांव के सामने अनूपशहर गंगनहर पर पाइप का अस्थाई पुल 12 नवंबर को बनकर तैयार हो गया था। शनिवार देर रात इस पुल का एक हिस्सा गिर गया, जिस कारण पुल से गन्ने से भरे वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। शनिवार रात अफसरों ने निरीक्षण किया और रविवार से पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। अफसरों ने बताया फिलहाल पुल से केवल दोपहिया वाहन गुजर सकते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली व गन्ने से भरे ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया है। पुल 15 दिसंबर तक चालू किया जा सकेगा। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) पदाधिकारियों और क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने छह नवंबर को नासरपुर-सठला गांव के पास अनूपशहर गंगनहर के निर्माणाधीन पुल के पास आंदोलन किया था। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह व सहायक अभियंता करन सिंह को ग्रामीणों ने बंधक बना लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.