प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। भारत के दिव्यांग खिलाड़ी भी अब खास तरह की साइकिल का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में इस्तेमाल करेंगे। सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्रेम रनिंग साइकिल देगा। फेडरेशन ने खास तरह की साइकिल लेने के लिए हैदराबाद की कंपनी से करार किया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय साइकिल की खरीद में फेडरेशन की आर्थिक मदद करेगा। बेहद महंगी होने की वजह से भारत के दिव्यांग खिलाड़ी खास साइकिल का उपयोग नहीं कर पाते थे। भारत में यह साइकिल सस्ती दरों पर उपलब्ध होगी। दिव्यांगों को खेलकूद में प्रमोट करने के लिए शनिवार को प्रयागराज आए सेरेब्रल पाल्सी स्पोर्ट्स फेडरेश ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश तोमर ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को बताया कि यूरोप में इस साइकिल की कीमत आठ लाख रुपये है। हैदराबाद की कं...