पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। रसोत्सव के चले आयोजन का समापन हो गया। ब्रज की होरी का स्वरूप का लीला मंचन करते हुए कान्हा की अठखेलियां आदि पर श्रद्धालुओं ने ठहाके लगाए और बुधवार देर रात तक श्रीजी और कान्हा का सुमिरन किया गया। आयोजन के दौरान अग्रवाल सभा भवन में भक्तों का जमावड़ा रहा। पुष्पवर्षा के बीच ब्रज की होरी की धूम पूस की रात में भी महसूस की गई। इस दौरान राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। नीरज रस्तोगी ने भी पुष्पवर्षा करते हुए भक्तों के साथ आल्हादित करने वाले माहौल में उत्सव में पहुंचे भक्त जनों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.