मेरठ, जून 27 -- ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अनु रानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तक नहीं पहुंच सकीं और एशियाई गेम्स क्वालीफिकेशन मार्क को भी पार नहीं कर सकीं। एशियन गेम्स क्वालीफिकेशन मार्क के लिए उन्हें 57. 62 मीटर की दूरी तक भाला फेंकना था लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर 56.74 मीटर की दूरी ही तय कर सकीं। उन्होंने अपने छह प्रयासों में 56.36 मीटर, फाउल, 53.04 मीटर, फाउल, 56.74 मीटर और 54.39 मीटर का प्रदर्शन किया। कर्नाटक की करिश्मा सनिल ने 53.06 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि राजस्थान की उमा चौधरी ने 53.06 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए कांस्य हासिल किया। यह भी पढ़ें- अनु रानी ने राष्ट्रीय...