अनुसेवक चंदा देवी के निधन पर शोक
धनबाद, मई 10 -- धनबाद। समाहरणालय में शनिवार को डीसी आदित्य रंजन की उपस्थिति में शोकसभा हुई। जनशिकायत कोषांग की अनुसेवक चंदा देवी के असमय निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। चंदा देवी का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना पर समाहरणालय परिवार मर्माहत है। शोकसभा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- सीएचसी के सर्जन के पिता का निधन, शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.