गिरडीह, मार्च 21 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ बेंगाबाद प्रखंड इकाई द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में अनुसेवक पद पर पदस्थापित भुनेश्वर महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। संघ द्वारा उन्हें कई तरह के उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके बेहतर स्वास्थय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, सीओ अमीर हमजा, राजकिशोर साहू, रूपलाल महतो, रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, इंद्रजीत महतो, वशिष्ठ कुमार सिंह, अनुज कुमार, गणेश कुमार, मो सत्तार, महेंद्र पासवान, रीना कुमारी, अनीता कुमारी, भुनेश्वर मुर्मू, कुलदीप कुमार, कमलेश कुमार मंडल, निलेश कुमार, फ्रांसिस टुडू, लोबिन बास्के सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हि...