बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने आवासीय परिसर में प्रतिनियुक्त अनुसेवक कर्ण सिंह चौधरी को जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई दी, उसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। यह केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक परिवार के सदस्य को सम्मानपूर्वक विदा करने का मार्मिक क्षण था। समारोह के दौरान उपायुक्त ने जब कर्ण सिंह चौधरी को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं, आपकी सेवा के लिए हम कृतज्ञ हैं, तो वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो उठीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन केवल अधिकारियों से नहीं चलता, बल्कि उन कर्मियों के समर्पण से सशक्त होता है, जो चुपचाप अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को यह संदेश दिया कि कार्यस्थल पर केवल जिम्मेदारियां ही नहीं, बल्कि रिश्ते भी निभाए ज...