गया, मई 18 -- गया जी कलेटक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को जनजातीय गरिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार से 25 मई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ गया जी सांसद सह केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के मंत्री जीतन राम मांझी डीएम शशांक शुभंकर व एडीएम परितोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्रीय मंत्री ने कई जनजातीय लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ व वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीन का पट्टा प्रदान किया गया। उन्होंने जनभागीदारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज भारत के मूल निवासी हैं और देश के संसाधनों पर उनका पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के शैक्षणिक उत्थान के लिए छोटे-छोटे टोले में भी प्राथमिक विद्यालय खोले जाने चाहिए और अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यालयों व छात्रावासों में ...