कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर,संवाददाता। मुकदमे में सुलह नहीं करने पर अनुसूचित व्यक्ति की पिटाई किए जाने के एक मामले में सरायअकिल पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।सरायअकिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर उर्फ मल्हीपुर निवासी रोशनलाल ने बताया कि करीब चार साल पहले विपक्षियों ने उसके बेटे उमेश कुमार की पिटाई थी। इस घटना में 12 अप्रैल 2021 को एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम हुआ था। मुकदमे में अब गवाही चल रही है। इसे लेकर आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक 30 अगस्त 2025 को वह स्थानीय बाजार गया था। तब विपक्षी सगे भाई सलमान, इमरान, फुरकान, जीशान व लुकमान ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बेरहमी से पीटा। समझौता नहीं करने पर जानलेवा धमकी दी। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.