अनुसूचित व्यक्ति की पिटाई मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी रामचंद्र पुत्र सूरजदीन ने बताया कि 16 अगस्त की रात वह अपने समधी के यहां से त्योहारी देकर वापस लौट रहा था। रास्ते में पठन पुरवा के समीप वहीं के रहने वाले सुग्गन के तीन बेटों ने मिलकर रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि मुकदमे की विवेचना डीएसपी चायल शिवांक सिंह करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.