कौशाम्बी, मई 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर संवरो गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 मई को पड़ोस के रहने वाले विपक्षी नफीस, शाहिल व पिंडरा निवासी फैज आलम पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घेरकर लाठी-डंडा एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...