लखनऊ, अप्रैल 29 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मोहान-मलिहाबाद रोड तिराहे (तहसील रोड) पर महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार को हटाये जाने के विरोध में चल रहे धरने को बुधवार विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया। वहीं मल्हिया पासी स्मृति द्वार को लेकर अनुसूचित मोर्चा की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने से नाराज मोर्चे के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।तहसील रोड पर विधायक जयदेवी कौशल द्वारा बनवाये गये महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार को बीते मंगलवार रात हटा दिया गया था। इसके बाद स्मृति द्वार को फिर से लगाए जाने की मांग को लेकर पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक जयदेवी कौशल द्वारा बीते शनिवार से यहां प्रवास (धरना) शुरू किया गया। धरने के पांचवें दिन बुधवार को जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा, विश्व हिन्दू महास...