नैनीताल, जनवरी 3 -- मुक्तेश्वर। वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी को भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। आशा रानी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उनका जनसेवा का संकल्प और मजबूत हुआ है। वे पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उनके प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर भीमताल विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी, जिला मंत्री मनोज भट्ट आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.