कौशाम्बी, जून 8 -- कोतवाली क्षेत्र के बक्सीपार गांव निवासी अनुसूचित मां-बेटे की मामूली बात पर बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बक्सीपार निवासी अनीता देवी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि चार जून की सुबह उसका 14 साल का बेटा शिवम घर के समीप स्थित मंदिर पर बैठा था। वह उसका कपड़ा धुल रही थी। पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान बेटे शिवम ने कहा कि पैंट की जेब में रुपये भरे हुए हैं, उसे निकाल लें अन्यथा नोट भीग जाएगी। आरोप है कि इस बात पर पड़ोसी बादल पुत्र राजू तिवारी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिवार के राजू, राज व राजू की पत्नी के साथ मिलकर बेटे की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी पीटा। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं मे...