अनुसूचित महिला की पिटाई में मुकदमा कायम
कौशाम्बी, मई 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के गौराहार गांव की ममता देवी पत्नी वीरेंद्र ने बताया कि 28 अप्रैल को पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसी छोटेलाल गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अपने बेटों शनि व शिवम के साथ मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की थी। उस दिन बड़े-बुजुर्गों के समझाने पर घटना की शिकायत नहीं की गई थी। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया। उन्होंने नौ मई को फिर से अभद्रता करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। इसकी विवेचना डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी करेंगे। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में पांच पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.