कौशाम्बी, मार्च 23 -- चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते अनुसूचित पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई की गई। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इसकी जांच सर्किल अफसर करेंगे। बड़ी मौली निवासी बब्लू सरोज ने बताया कि 21 मार्च की रात वह अपने बेटे लक्ष्मण व पड़ोसी शिवचरन के साथ दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गया था। लौटते वक्त गांव का ही कैमुद्दीन पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेटे निजाम तथा परिवार के तहादुल और शहजादे के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने पीड़ित के साथ रहे उसके पुत्र तथा पड़ोसी को भी जमकर पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.