कुशीनगर, अगस्त 18 -- कुशीनगर। उप्र शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित अनुसूचित जाति सब प्लान, ट्राइबल सब प्लान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्वल्पाहार व मार्ग व्यय के रूप में 1,250 प्रतिमाह प्रति व्यक्ति दिये जाने का प्राविधान है। इसमें केवल अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम जूनियर हाईस्कूल/कक्षा 8 उत्तीर्ण या उच्च शिक्षा हो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी युवाओं के लिए चार माह के प्रशिक्षण का अवसर, 5 सितंबर तक करें आवेदन प्रशिक्षण के...