गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका अनुमंडल के विश्रामपुर पंचायत के बरवाहा टोला के एक हजार एकड़ के भूमि पर कूटकू मंडल डैम के विस्थापितों के बसाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी बरवाहा टोला पहुंचे। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे विधि विधान से उनका मांदर की थाप पर स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ पुलिस की ओर से पिटाई निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को गैर अनुसूचित गांव में बसाना गैरकानूनी है। प्रशासन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस पिटाई से घायल पीड़ित ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी अपनी समस्या को रखा। ग्रामीणों ने विधायक को आपबीती बताते हुए राजेंद्र बड़ाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.