अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रदर्शन
गौरीगंज, अगस्त 31 -- अमेठी। विमुक्त जनजाति एवं निषाद वंश की उपजातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को निषाद समाज ने स्थानीय तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव देवकुमारी की अगुवाई में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम पंकज मिश्र को सौंपा गया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि कि निषाद वंश की केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, मंझवार, कश्यप, माझी, रैकवार आदि उपजातियों को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग आरक्षण मिल रहा है। जबकि यूपी में इन्हें पिछड़ी जाति में रखा गया है। इससे आरक्षण में विसंगति है। उन्होंने विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, नौकरी और राजनीति में आरक्षण व पेंशन दिए जाने, 1857 के संग्राम में शहीद निषाद वंशियों के गांवों को आदर्श शहीद गांव घोषित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सवर्ण आर्मी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.