फतेहपुर, जुलाई 30 -- बिंदकी, संवाददाता। निषाद और कश्यप समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराए जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठना शुरू हो गई है। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा है।ललौली चौराहा स्थित जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा विधायक को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड राज्य की तर्ज पर शासनादेश पारित कर मझवार, निषाद, कहार, कश्यप समेत आदि जातियों को पिछड़ा वर्ग से हटाया जाए। यह भी पढ़ें- मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग तेज अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए अनुसूचित जाति को म...